टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली वैसे तो एशिया कप में बिजी हैं लेकिन उनकी एक धमाकेदार खबर आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने लीजेंड सिंगर रहे किशोर कुमार का घर अगले 5 साल के लिए अपने नाम कर लिया है। इस डील की कंफर्मेशन खुद किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने दी है।
उन्होंने बताया कि विराट कोहली ने मुंबई के जुहू में स्थित इस घर को लीज पर लिया है। इसी रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि अब विराट कोहली इस घर में एक रेस्टोरेंट खोलेंगे। ये कोई आम रेस्टोरेंट नहीं होगा बल्कि एक हाई ग्रेड रेस्टोरेंट है। इस पर फिलहाल काम चल रहा है और उम्मीद है कि ये रेस्टोरेंट अगले महीने तक ओपन हो जाएगा।
View this post on Instagram
ये पहली बार नहीं है जब विराट कोहली कोई रेस्टोरेंट खोलने जा रहे हों। विराट ने कई ऐसे रेस्टोरेंट खोले हैं। इनमें से एक दिल्ली के आरके पुरम मे है। जिसकी शुरुआत उन्होंने साल 2017 में की थी। क्रिकेटर कई ब्रांड्स के मालिक भी है। दिल्ली में वो One8commune के मालिक भी हैं। कपड़ों के ब्रांड में WROGN नाम की ब्रांड के भी वो मालिक हैं। इसमें वो जूतों और कपड़ों की सेल करते हैं। विराट कोहली की नेटवर्थ 900 करोड़ रुपये की ज्यादा की है और वो 30 से ज्यादा की ब्रांड एंडोर्स करते हैं। अब जब विराट कोहली किशोर कुमार के घर में नया वेंचर खोलने जा रहे हैं तो फैंस काफी एक्साइटेड होंगे ही।
विराट से पहले कई और क्रिकेटर भी रेस्टोरेंट खोल चुके हैं। इनमें वीरेंद्र सहवाग का भी नाम है। विराट कोहली वैसे काफी पॉपुलर सेलेब हैं। वो और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा जब भी साथ में स्पॉट होते हैं तो दोनों की सुर्खियां बन जाती हैं। अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म चकदा एक्सप्रेस की तैयारियां कर रही हैं। ये फिल्म इंडियन महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की कहानी है।