शहनाज गिल हाल ही में दुबई में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लेने पहुंची थी। इस अवसर पर उन्होंने ऑरेंज कलर की जैकेट और डीप नेक गाउन पहन रखा था। वहीं उन्होंने हाई हील्स भी पहन रखी थी। उन्होंने अपने बाल बांध रखे थे और वह ज्वेलरी पहने नजर आई।खास बात यह है कि इस अवसर पर शहनाज गिल के दिल पर बना एक दिल का टैटू भी नजर आ रहा था।
उन्होंने लाल कलर का दिल का टैटू बनवाया है। शहनाज गिल ने इसी ड्रेस में अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें भी शेयर की है। उन्होंने कुल 9 तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें अलग-अलग अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है। वहीं उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें वेन्यू पर जाते हुए देखा जा सकता है। इसी दौरान उनके दिल पर बना हुआ दिल का टैटू नजर आ रहा है। इस अवसर पर वह काफी हॉट लग रही है।
शहनाज गिल बिग बॉस 13 से लोकप्रिय हुई है। इस शो में उनकी जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला के साथ बन गई थी। दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद की गई थी। शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला से बहुत प्यार करने लगी थी। इसके चलते शो से निकलने के बाद भी दोनों एक साथ ही रहे। दोनों ने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया। हालांकि सिद्धार्थ शुक्ला की अचानक हुई मौत से वह टूट गई थी। उन्हें लंबे समय तक डिप्रेशन में देखा गया। अब वह दोबारा सक्रिय हुई है। वह कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी है। इसके अलावा वह फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक चैट शो भी होस्ट करती है।
View this post on Instagram
शहनाज गिल को दुबई में हो रहे फिल्मफेयर अवार्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आमंत्रित किया गया था। इसमें वह काफी सज-धज कर पहुंची थी। इसी दौरान उनके दिल पर बना दिन का टैटू नजर आया। शहनाज गिल ने तस्वीरें शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘दुबई में हो रही फिल्मफेयर की प्रेस कांफ्रेंस में भाग लेने जा रही हूं।’ शहनाज गिल की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। इसे 1 घंटे में तीन लाख के करीब लाइक्स मिले हैं। वहीं तस्वीरों पर 11000 के लगभग कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने तस्वीरों पर दिल और आ की इमोजी शेयर की है। वहीं कई लोगों ने तस्वीरों पर शायरी भी लिखी है। एक ने ने लिखा है, ‘यह भगवान इतनी हॉट।’ एक ने लिखा है, ‘बॉस लेडी शहनाज गिल।’ एक ने लिखा है, ‘आप बहुत क्यूट लग रहे हो।’ एक ने लिखा है, ‘जलने लगा है जमाना सारा क्योंकि चलने लगा है आप टाइम शहनाज का।’