दुल्हन के पापा ने ‘पुष्पा’ के गाने पर किया कातिलाना डांस, पब्लिक बोली- अंकल ने माहौल बना दिया

When Bride’s father takes over the dance floor: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब देखा जा रहा है। दावा किया गया कि यह क्लिप एक शादी का है, जिसमें दुल्हन के पिता ने अपने शानदार डांस से महफिल लूट ली! ब्राइड के पापा ने यह गर्दा डांस अर्जुन अल्लू की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ के हिट सॉन्ग ‘ऊं उं अंटावा’ पर किया। जब वो डांस फ्लोर पर आए, और ऊं उं अंटावा… की धुन के साथ जबरदस्त ठुमके लगाए तो पूरा माहौल जोश से भर गया। यही वजह है कि इस वीडियो को इंटरनेट पर लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। यकीन मानिए इस वीडियो को आप एक बार नहीं, बार-बार देखेंगे। जरा डांस स्टेप्स तो देखिए…
View this post on Instagram
इस इंस्टाग्राम रील को अबतक 6 लाख 51 हजार से अधिक व्यूज और 51 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, यूजर्स अंकल का डांस देखकर उनके फैन हो गए हैं। बहुत से यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में अपने दिल की बात भी लिखी। जैसे एक यूजर ने कहा- इन्होंने तो मचा दिया, तो दूसरे ने कहा कि यह तो बेमिसाल है। जबकि कईयों ने दूल्हे के पापा के डांस को ‘कातिलाना’ बताया है। अंदाज देखकर लोग हुए फैन
यह शानदार डांस वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल (anushaweddingchoreography) से शेयर किया गया था। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- जब दुल्हन के पापा ने डांस फ्लोर पर आग लगा दी!! इस क्लिप में आप देख सकते हैं कि लड़कों का एक ग्रुप डांस फ्लोर पर है, जिनके बीच दुल्हन के पापा भी हैं। उनके बाल तो सफेद हैं, लेकिन जैसे ही वह ‘ऊं उं अंटावा…’ पर नाचना शुरू करते हैं तो वेडिंग वेन्यू का माहौल ही बदल जाता है। जी हां, उनका गर्दन हिलाने वाला स्टेप्स से लेकर ठुमका लगाने का अंदाज तक लोगों को इतना पसंद आया कि वह उनके फैन हो गए!