एक तरफ जहां हरियाणा की क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने डांस के लिए जानी-जाती हैं। वहीं खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भी भोजपुरी सिनेमा के बड़े स्टार हैं। दोनों अब एक साथ नजर आ रहे हैं जिनकी जोड़ी ने गर्दा उड़ा दिया है। सपना-खेसारी के गाने ‘मटक-मटक’ (Matak-Matak) का फैंस को बहुत दिनों से इंतजार था जिसका टीजर आ गया है। इस टीजर ने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

सपना चौधरी ने ‘मटक-मटक’ (Matak-Matak) अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि इस गाने का टीजर आ गया है। इसी के साथ जानकारी दी की पूरा गाना 19 Aug को आएगा। टीजर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में , #Matak_Matak (Teaser) Out Now लो दोस्तों हो जाओ मटकने के लिए तेयार 19 Aug को Full Gaana लिखा। इसी के साथ उन्होंने इमोजी भी बनाया।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

वीडियो में आप देख सकते है कि हरियाणवी और भोजपुरी का मिक्स तड़का देखने को मिल रहा है जिसपर फैंस भी थिरकने के लिए मजबूर हो रहे हैं। दोनों इंडियन लुक में कहर ढा रहे हैं और धमाकेदार डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है जब गोनों एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिख रहे है। ये गाना इंटरनेट पर आग लगा रहा है जिसे फैंस बार-बार देखने पर मजबूर हो रहे है।

आपको बता दें, सपना और खेसारी दोनों मंझे हुए खिलाड़ी हैं और दोनों ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। दोनों की फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है और दोनों की जोड़ी पर्दे पर कितना तहलका मचा रही हैं। वहीं अब फैंस उनके गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

Advertisements