पेशे से टीचर,जम्मू की बेटी सरगम कौशल ने जीता मिसेस वर्ल्ड 2021-22 का ख़िताब! जानें कौन है ये खूबसूरत चेहरा और देखें मनमोहक तस्वीरें.

मिसेस वर्ल्ड 2021-22 की विजेता बनी सरगम कौशल

सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया है। 21 साल बाद यह ताज भारत वापस आया है। इस मुकाबले में दुनियाभर के 63 देशों की महिलाओं ने हिस्सा लिया था, जिनमें से सरगम कौशल ने जीत हासिल की है। जम्मू-कश्मीर की रहने वाली सरगम प्रोफेशन से टीचर हैं। उन्होंने नेवी के एक ऑफिसर से 2018 में शादी की है। सरगम ने अपनी कामयाबी का क्रेडिट अपने पिता और पति को दिया है।

मिसेज इंडिया पेजेंट के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी अनाउंसमेंट की गई है। यहां क्राउनिंग मोमेंट की एक झलक शेयर करते हुए लिखा गया है, लंबा इंतजार अब खत्म हुआ। 21 सालों बाद हमारे पास ये क्राउन वापस आ चुका है। बता दें कि सरगम से पहले 2001 में डॉ. अदिति गोवित्रीकर ने ये खिताब जीता था। इस पुरस्कार की जूरी पैनल में अभिनेत्री सोहा अली खान, विवेक ओबरॉय और मोहम्मद अजहरुद्दीन शामिल थे।

सरगम के जीवन का अब तक का सफर

32 साल की सरगम कौशल जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं, उन्होंने इंग्लिश लिट्रेचर में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। सरगम विशाखापट्टनम में बतौर टीचर भी काम कर चुकी हैं। सरगम ने 2018 में शादी की थी, उनके पति इंडियन नेवी में हैं।

2001 में आखिरी बार भारत ने जीता था ये क्राउन

डॉ. अदिति गोवित्रीकर ने 21 साल पहले यानी 2001 में मिसेज वर्ल्ड का खिताब हासिल किया था। अदिति ये क्राउन जीतने वाली पहली भारतीय महिला थीं। अदिति एक एक्ट्रेस भी हैं, उन्होंने भेजा फ्राई, दे दना दन, स्माइल प्लीज जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mrs. India Inc (@mrsindiainc)

बता दें कि मिसेज वर्ल्ड दुनिया का पहला ऐसा ब्यूटी पेजेंट है, जिसे शादीशुदा महिलाओं के लिए बनाया गया है। इसकी शुरुआत 1984 में हुई थी। पहले इसका नाम मिसेज अमेरिका था, जिसे बाद में मिसेज वुमन ऑफ द वर्ल्ड कर दिया गया था। साल 1988 में इसका नाम मिसेज वर्ल्ड पड़ा। पहला मिसेज वर्ल्ड खिताब जीतने वालीं महिला श्रीलंका की रोजी सेनायायाके थीं।

Advertisements