Priyanka Chopra के करियर की लैंडमार्क फिल्में, सपोर्टिंग से बेस्ट एक्ट्रेस बनने तक, बुलंदियों पर पहुंचे सितारे

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज दुनियाभर में एक जाना-माना नाम हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री से करियर की शुरुआत करने वाली प्रियंका अब एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। अंतराष्ट्रीय मंच पर एक्ट्रेस कई बड़े सेलेब्स के साथ काम कर चुकी हैं और लगातार अपने नए प्रोजेक्ट्स के कारण चर्चा बटोर रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत फिल्म हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई के साथ की थी, जो 11 अप्रैल 2003 को रिलीज हुई थी। यानी साल 2023 में एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में 20 सालों का सफर पूरा कर लिया है। हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई में सनी देओल और प्रीति जिंटा लीड रोल में थे, जबकि प्रियंका सेकेंड फीमेल लीड थीं। फिल्म हिट रही और मेन लीड न होते हुए भी प्रियंका ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके बाद एक्ट्रेस बस आगे बढ़ती गईं और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

प्रियंका चोपड़ा ने करियर की शुरुआत में ज्यातार ग्लैमरस रोल निभाए। बाद में उन्होंने गंभीर मुद्दों पर बनी फिल्मों में भी हाथ आजमाया और अपनी उम्दा एक्टिंग से हर किसी को हैरान किया। फिल्म फेयर से लेकर नेशनल अवॉर्ड जीतने तक, प्रियंका की झोली में कई अवॉर्ड्स हैं, जो एक शानदार एक्ट्रेस बनने के उनके खूबसूरत सफर की कहानी बयां करते हैं। आइए जानते हैं प्रियंका की उन फिल्मों के बारे में जो उनके करियर में लैंडमार्क साबित हुई.

मैरी कॉम (Marry Com)

ये फिल्म महिला बॉक्सर मैरी कॉम के जीवन पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे मणिपुर के गांव के एक गरीब परिवार में पैदा हई साधारण-सी लड़की ने सारी बधाओं को पार करके दुनियाभर में अपना मुकाम बनाया।मैरी कॉम के लिए प्रियंका चोपड़ा ने हर एक बारीकी पर ध्यान दिया। बॉक्सिंग से लेकर एथलीट की बॉडी तक एक्ट्रेस ने बॉक्सर की हर खूबी को अपने अंदर ढाल लिया। मैरी कॉम के जीवन को सिल्वर स्क्रीन पर उतारने के लिए प्रियंका ने खूब खून पसीना बहाया था। फिल्म में उनकी शानदार एक्टिंग ने लोगों को अपनी कुर्सी से हिलने नहीं दिया।

बर्फी (Barfi)

प्रियंका चोपड़ा ने बर्फी में झिलमिल चटर्जी नाम की एक ऑटिस्टिक लड़की का किरदार निभाया। ये प्रियंका के निभाए सबसे यादगार किरदारों में से एक है। बर्फी एक ऐसी फिल्म थी, जिसमें एक्ट्रेस नॉन ग्लैमरस लुक के बावजूद बेहद प्यारी लगीं। फिल्म में उनकी एक्टिंग देखकर हर कोई दंग रह गया। एक्ट्रेस ने ऑटिस्टिक लड़की का किरदार इतनी गंभीरता के साथ निभाया, जैसे वो खुद इससे जूझ चुकी हो। अनुराग बसु के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने प्रियंका को ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों से तरीफें दिलाई।

Priyanka Chopra के करियर की लैंडमार्क फिल्में, सपोर्टिंग से बेस्ट एक्ट्रेस बनने तक, बुलंदियों पर पहुंचे सितारे

फैशन (Fashion)

फैशन, मेघना माथुर नाम की एंबिशन्स से भरी एक आम लड़की की कहानी है, जो नाम और पैसा कमाने के लिए परिवार से लड़कर मुंबई आती है। मेघना को जल्द ही सफलता भी मिल जाती है और वो सुपरमॉडल बन जाती है, लेकिन धीरे-धीरे उसे समझ आता है कि चका-चौध से भरी इस दुनिया का अलसी चेहरा कितना निर्दयी है।

Priyanka Chopra के करियर की लैंडमार्क फिल्में, सपोर्टिंग से बेस्ट एक्ट्रेस बनने तक, बुलंदियों पर पहुंचे सितारे

ग्लैमर इंडस्ट्री में बढ़ते कॉम्पीटीशन और मॉडल्स के ड्रिप्रेशन से जूझने की कहानी को भी फैशन के जरिए दिखाया गया। फिल्म देखने वाले को सोचने पर मजबूर कर देती है। माधुर भंडारकर के डायरेक्शन और प्रियंका की दमदार एक्टिंग ने फैशन को सुपरहिट बना दिया। इस फिल्म के लिए प्रियंका ने बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी जीता।

Advertisements