सई की ‘विदाई’ का वीडियो देख भावुक हुए फैंस, सात फेरे लेकर पिया के घर गईं एक्ट्रेस

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस आयशा सिंह यानी ‘गुम है किसी के प्यार में’ की सई इन दिनों खूब चर्चा में हैं। उन्होंने सीरियल के जरिए तो लोगों क दिल जीता ही, साथ ही अब वह धीरे-धीरे म्यूजिक वीडियोज में भी हाथ आजमा रही हैं। हाल ही में सई यानी आयशा सिंह का गाना ‘विदाई’ रिलीज हुआ है, जिसने फैंस को भी भावुक कर दिया। वीडियो में आयशा सिंह पर्पल लहंगा पहनकर फेरे लेती दिखाई दीं।

वीडियो की कुछ झलकियां आयशा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से भी शेयर की है। ‘गुम है किसी के प्यार में’ की आयशा सिंह के इस गाने ने यू-ट्यूब पर आते ही धूम मचा दी है। गाने में आयशा सिंह अपने घर में बिताए पलों को याद कर भावुक होती हैं। वह अपने मां-पापा और भाई के साथ की गई मस्तियों को खूब याद करती हैं। गाने में आयशा सिंह की एक्टिंग ने फैंस की आंखों में भी आंसू ला दिया है। वहीं आयशा सिंह को वीडियो में फेरा लेता देख कई फैंस खुशी से भी झूम उठे।

‘गुम है किसी के प्यार में’ की सई यानी आयशा सिंह के लेटेस्ट सॉन्ग ‘विदाई’ रो लेकर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजरन ने गाने की तारीफ करते हुए लिखा, “विदाई के वक्त दुल्हन कीभावनाओं को आयशा सिंह ने बहुत अच्छे से दर्शाया है।” तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “आयशा ने क्या शानदार काम किया है।” एक यूजर ने टीवी की सई की तारीफ करते हुए लिखा, “इस गाने को देखकर को रोंगटे खड़े हो गए। आयशा की नैचुरल एक्टिंग ने मेरी आंखों में आंसू ला दिये हैं।”

Advertisements