बलिया : जनपद बलिया में चकबंदी लेखपाल संघ उत्तर प्रदेश का चुनाव आज दिनांक 21 अक्टूबर 2022 को लगभग 16 साल बाद पुनः शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ |बलिया जनपद के जिलास्तरीय पदाधिकारियों का चुनाव बेलथरा रोड तहसील सभागार में चकबंदी अधिकारी शिवशंकर सिंह की मौजूदगी में संपन्न हुआ |
चुनाव परिणामों की घोषणा सहायक चकबंदी अधिकारी मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया जिसमें सर्वसम्मति से मनोज यादव को अध्यक्ष एवं अवितेश उपाध्याय को महामंत्री पद के लिए चुना गया |
अन्य पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार यादव, संगठन मंत्री पद पर प्रवीण श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष पद पर ओंकार सिंह एवं साकेत सिंह को प्रचार मंत्री के पद के लिए चुना गया |
सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को चकबंदी अधिकारी द्वारा फूल मला पहना कर स्वागत किया गया | निर्वाचित अध्यक्ष मनोज यादव एवं महामंत्री अवितेश उपाध्याय ने अपने पदीय जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निभाने एवं संगठन में सभी के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प दुहराया|
इस मौके पर अधिवक्ता संघ के महामंत्री महेंद्र यादव,सहायक चकबंदी अधिकारी मनोज पाण्डेय,एसिओ भागवत सिंह,ओंकार नाथ, रविकांत यादव,सुभाषचंद मौर्या, समेत सैकड़ो सम्मानित अधिवक्ता एवं जिले लेखपाल मौजूद रहे