Girl dance video: रेलवे ट्रैक के पास लगाई साइकिल, फिर उसी पर चढ़कर डांस करने लगी लड़की | Viral हुआ ये वीडियो

Girl dance video: रेलवे ट्रैक के पास लगाई साइकिल, फिर उसी पर चढ़कर डांस करने लगी लड़की | Viral हुआ ये वीडियो

Girl Dance Video: सोशल मीडिया पर एक डांस रील तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक लड़की ने ऐसी जगह डांस किया सभी हैरान रह गए. वीडियो में एक लड़की रेलवे ट्रैक के पास खड़ी साइकिल के ऊपर खड़े होकर डांस करती हुई नजर आती है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि डांस करते समय उसके ठीक पीछे से तेज रफ्तार ट्रेन गुजरती दिखाई देती है. इसके बावजूद लड़की बिल्कुल भी नहीं डरती और आराम से अपनी रील बनाने में व्यस्त रहती है. कई बार ऐसा लगता है कि वह गिर जाएगी, लेकिन फिर भी वह खुद को संभाल लेती है और डांस जारी रखती है.

रेलवे ट्रैक के पास लड़की का डांस

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़की साइकिल के ऊपर खड़ी होकर संतुलन बनाते हुए डांस कर रही है. यहां जरा सी भी चूक होती तो उसके लिए खतरनाक हो सकता था. देख सकते हैं कि डांस दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रेन गुजरती है, लेकिन लड़की पर इसका कोई असर नहीं पड़ता. यह वीडियो देखकर लोग हैरान हैं कि कोई इतनी जोखिम भरी जगह पर इस तरह रील कैसे बना सकता है. वैसे भी रील बनाने के लिए लोग इन दिनों कुछ भी कर गुजरने को तैयार नजर आते हैं. यह वीडियो भी उसी कड़ी का हिस्सा माना जा सकता है.

मजेदार गाने पर डांस

लड़की जिस गाने पर डांस कर रही है, उसके बोल हैं, ‘गूगल बता दो, खुश रहने की दवाई.’ यह गाना सुनने में काफी मजेदार लगता है और इसी पर लड़की पूरे जोश में डांस करती दिखाई देती है. इस वीडियो को एक्स पर @RebelliousPari8 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘गूगल थोड़ा पीछे कर दो ताकि फिर कोई ट्रैक के पास न जाए.’ इस मजेदार कैप्शन से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि नेटिजन्स कितनी मजेदार प्रतिक्रियाएं वीडियो पर दे रहे होंगे. चंद सेकेंड के इस वीडियो को हजारों की संख्या में लोग देख चुके हैं.