कटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ 32 वर्ष की हो गई है। उनके जन्मदिन की पार्टी में कटरीना कैफ, विक्की कौशल, सनी कौशल, शरवरी वाघ जैसे कलाकार पहुंचे थे। सभी ने जमकर पार्टी को एन्जॉय किया। कटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के पसंदीदा जोड़ो में से एक हैं। दोनों की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। दोनों अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं।
कटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ के 32वें जन्मदिन की पार्टी थी। इसमें पार्टी में भाग लेने कटरीना कैफ और विकी कौशल के अलावा और भी कई लोग पहुंचे थे। इसमें भाग लेने सनी कौशल और शरवरी वाघ जैसे लोग पहुंचे थे। इसके पहले कटरीना कैफ ने इजाबेल कैफ के बर्थडे पर तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। कटरीना कैफ तस्वीरों में बहन के साथ पोज देती हुई नजर आई, जहां कटरीना कैफ ने प्रिंटेड ड्रेस पहन रखा था। वहीं इजाबेल ने मिनी ड्रेस पहन रखी थी। इस तस्वीर में डेकोरेशन के बारे में भी पता चल रहा था। गोल्डन और ब्लैक कलर के बलून से वेन्यू को सजाया गया था।
कटरीना कैफ ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, ‘इजी का बर्थडे है।’ इसके पहले इसाबेल कैफ ने भी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। एक तस्वीर में इसाबेल और शरवरी वाघ को देखा जा सकता है। दोनों पोज देते नजर आ रही हैं। इसाबेल कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रही हैं। वहीं, शरवरी मस्ती करती नजर आ रही है। अगली तस्वीर एक ग्रुप तस्वीर है। इसमें इसाबेल और विक्की कौशल भी नजर आ रहे हैं।
विक्की कौशल ने भी इंस्टाग्राम पर इसाबेल की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी थी। उनकी कटरीना की बहन इसाबेल के साथ अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों क्रिसमस सेलिब्रेशन में भी साथ नजर आए थे। हाल ही में, कटरीना कैफ और विक्की कौशल सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। इसाबेल कैफ ने 2021 में टाइम टू डांसिंग से डेब्यू किया था। फिल्म में सूरज पंचोली की भी अहम भूमिका थी। कटरीना कैफ हाल ही में फोन बूथ में नजर आई थी। इसमें ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी की अहम भूमिका थी। विक्की कौशल गोविंदा नाम मेरा में नजर आए थे। इसमें कियारा आडवाणी और भूमि पेडणेकर की अहम भूमिका थी।