बॉलीवुड के कई सितारे फिल्मों के अलावा अपनी धन-दौलत और शानों-शौकत के लिए जाने जाते हैं। कुछ कलाकारों की पत्नियां अपने पति से भी ज्यादा अमीर हैं।बॉलीवुड अभिनेताओं की अमीर पत्नियों की जब भी बात होती है तो उसमें दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी के नाम की जरूर चर्चा होती है।
क्या आप जानते हैं सुनील शेट्टी की तरह उनकी पत्नी काफी जानी मानी बिजनेसमैन हैं। सुनील शेट्टी की पत्नी ने काफी निवेश किया हुआ है और कई सेक्टर में उनका व्यापार फैला हुआ है।फिल्म इंडस्ट्री में माना शेट्टी की अपनी एक अलग ही पहचान और शोहरत है। वह किसी सुपरवुमन से कम नही हैं।माना शेट्टी भले ही फिल्मी पर्दे पर नजर न आई हों, लेकिन वह एक बेहतरीन बिजनेसवुमन हैं। एक साथ वह जितने बिजनेस संभाल रही हैं उनके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह जाएगा।
माना शेट्टी एक सफल बिजनेसवुमन हैं। साथ ही वह एक सफल सोशल वर्कर और रियल एस्टेट की क्वीन भी हैं।माना शेट्टी ने अपने पति सुनील शेट्टी के साथ मिलकर S2 नाम से एक रियल एस्टेट प्रोजक्ट शुरू किया। इस प्रोजेक्ट के तहत उन्होंने मुंबई में कई सारे लक्जरी विला बनाए हैं।
करीब 6500 स्कवेयर फीट में फैले हर विला में सुख-सुविधा की हर चीज मौजूद है। इसके अलावा माना शेट्टी एक लाइफस्टाइल स्टोर भी चलाती हैं जिसमें सजावट से लेकर रोजमर्जा की हर लग्जरी चीज उपलब्ध है।माना शेट्टी सामजिक कार्यों से भी जुड़ी रहती हैं। वह ‘सेव द चिल्ड्रन इंडिया’ नाम के एक एनजीओ से भी जुड़ी हुई हैं।एनजीओ फंड जुटाने के लिए माना शेट्टी समय-समय पर ‘आराइश’ के नाम से प्रदर्शनी भी लगाती रहती हैं और जो पैसा आता है उसे लड़कियों और महिलाओं की जरूरत के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील शेट्टी सालाना करीब 100 करोड़ की कमाई करते हैं और इस कमाई में उनकी पत्नी अहम भूमिका निभाती हैं।सुनील शेट्टी के पास एक से बढ़कर एक फ्लैट, गाड़ियां, कार, बाइक, रेस्टोरेंट हैं। इसके अलावा वह अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं, लेकिन उनकी कमाई पत्नी माना शेट्टी से कम है।
आपको बता दें कि सुनील शेट्टी ने माना से साल 1991 में शादी की थी। शादी से पहले इन दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। माना और सुनील शेट्टी की जोड़ी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में से एक है।