भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना को फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के दौरान स्मृति के बाल बांधने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। 2020 में मंधाना को ऑस्ट्रेलिया में 2020 महिला टी 20 विश्व कप से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ‘भारत का नेशनल क्रश’ करार दिया गया था। अब उन्होंने बताया है कि वे किस तरह के लड़के से शादी करेंगी।
स्मृति के एक वीडियो यूट्यूब पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वे दिन भर क्या करती हैं इस बारे में फैंस को जानने की काफी उत्सुकता रहती है। यह वीडियो में स्मृति के डेली रूटिन के बारे में है। इसमें वो अपने रोजाना के काम-काज को करती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में फोन पर एक सवाल को पढ़ते हुए स्मृति हंसने लगती हैं। दरअसल, एक फैन ने उनसे पूछा, ‘किस टाइप के लड़के आपको पंसद हैं? करोड़पति या फिर सिंपल आदमी जिसका क्रेज हो।’ इसे पढ़ते ही स्मृति हंसने लगती हैं।
हालांकि, भारतीय ओपनर ने यह नहीं बताया कि उन्हें किस टाइप के लड़के पसंद हैं। उन्होंने इस सवाल को पढ़ने के बाद बस इतना ही कहा- ‘क्या है ये।’ स्मृति महिला वनडे मैच में दोहरा शतक लगाने वाली इकलौती भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने 17 साल में ही टीम इंडिया के लिए अपना पहला मैच 2013 में खेला था। उनके नाम सबसे तेज 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।
18 जुलाई 1996 को जन्मीं स्मृति मंधाना भारतीय महिला राष्ट्रीय टीम का अहम हिस्सा हैं। जून 2018 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर के रूप में चुना था। दिसंबर 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने स्मृति मंधाना को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर के लिए राचेल हेहो-फ्लिंट पुरस्कार से सम्मानित किया। उसी समय उन्हें आईसीसी द्वारा वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर भी चुना गया था।