बॉलीवुड के ‘शो मैन’ कहे जाने वाले एक्टर और प्रोड्यूसर राज कपूर अपने पीछे कई सारी यादें छोड़कर गए। इनमें सिर्फ फिल्में ही नहीं, प्रॉपर्टी भी शुमार है। लेकिन साल दर साल, उनकी यादें मिटती जा रही हैं! कुछ साल पहले उनका आरके स्टूडियो बिक गया था, वो जगह, जहां पर कई फिल्मों की शूटिंग हुई थी। अब आरके स्टूडियो के बाद गोदरेज ग्रुप ने उनका चेंबूर वाला बंगला भी खरीद लिया है। अब इस बंगले की जगह, वहां पर प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट बनेगा। राज अपने खानदान के लिए और भी कई प्रॉपर्टी छोड़कर गए, जिनकी कीमत करोड़ों में है।
जानकारी के मुताबिक, राज कपूर का ये बंगला (Raj Kapoor Bungalow) करीब 1 एकड़ में फैला हुआ था। ये मुंबई में देवनार फार्म रोड पर टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के पास स्थित है। ये एरिया सबसे प्रीमियम रेजिडेंशियल इलाकों में से एक कहा जाता है। इसी वजह से यहां पर अब प्रीमियम रेजीडेंशियल प्रोजेक्ट डेवलप होगा। इस बंगले की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
Raj Kapoor ने शायद अपने बच्चों के लिए सबसे बड़ी विरासत छोड़ी थी, मुंबई के चेंबूर इलाके में दो एकड़ में बनी आइकॉनिक बिल्डिंग, जिसे सभी आरके स्टूडियोज के नाम से जानते थे। इसमें बॉलीवुड की कई यादगार फिल्में जैसे- श्री 420 से लेकर ‘बॉबी’ तक की शूटिंग हुई थी। कहा जाता है कि इसकी कीमत 500 करोड़ रुपये से ज्यादा थी। कपूर फैमिली ने साल 2018 में जमीन गोदरेज प्रॉपर्टीज को बेच दी थी, क्योंकि वो इसे चलाने या मेनटेन रखने में असमर्थ थे।
बेशकीमती संपत्ति का एक और टुकड़ा, जिसे राज कपूर अपने परिवार के लिए छोड़ गए हैं। ये पुणे में है, राज कपूर मेमोरियल के ठीक बगल में। राजबाग को अभी भी आंशिक रूप से कपूर खानदान के स्वामित्व में माना जाता है, जो अक्सर रहने के लिए बंगले पर जाते हैं।
उस दौर में कार से ट्रैवल करना लग्जरी माना जाता और एक समृद्ध परिवार से आने के बावजूद राज कपूर भी इसे अफोर्ड नहीं कर सकते थे। हालांकि, उन्होंने वो सब बदल दिया और कारों के काफिले के मालिक बन गए। खासतौर कपर Ambassador कारें, जो उस समय का चलन थीं और उनकी निजी पसंदीदा भी। उन्होंने ना सिर्फ अपने लिए एंबेसडर कार खरीदी, बल्कि कई दोस्तों को भी गिफ्ट की। उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉबी’ की सक्सेस के बाद कई दोस्तों को एंबेसडकर कार तोहफे के रूप में दी थी।