Priyanka Chopra Daughter Photos: परी से कम नहीं हैं प्रियंका की बेटी मालती, पहली बार दुनिया को दिखाया चेहरा

Priyanka Chopra Daughter Photos

प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती जन्म से ही सोशल मीडिया स्टार बन चुकी हैं। निक-प्रियंका की बेटी की झलक देखने के लिए हर कोई बेताब था। अब फाइनली प्रियंका ने अपनी बेटी का चेहरा रिवील कर दिया है।

Priyanka Chopra Daughter Photos: परी से कम नहीं हैं प्रियंका की बेटी मालती, पहली बार दुनिया को दिखाया चेहरा

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बीते साल सरोगेसी की मदद से जनवरी में बेटी मालती मैरी जोनस चोपड़ा का स्वागत किया था। ग्लोबल आइकॉन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह अक्सर अपनी बेटी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं।

Priyanka Chopra Daughter Photos: परी से कम नहीं हैं प्रियंका की बेटी मालती, पहली बार दुनिया को दिखाया चेहरा

हालांकि, एक्ट्रेस ने अब तक बेटी मालती की कई तस्वीरें तो शेयर की थी, लेकिन उनका चेहरा छुपाया हुआ था। कमेंट सेक्शन में उनके फैंस ने उनसे ये गुजारिश की थी कि वह अपनी बेटी का चेहरा दिखाए। अब देसी गर्ल ने फाइनली अपनी बेटी का चेहरा दुनिया को दिखा दिया है।

किसी परी से कम नहीं हैं प्रियंका की लाडली मालती

प्रियंका की बेटी की तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। उन्होंने मालती का एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी प्यारी सी बेटी का चेहरा साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। प्रियंका ने इस वीडियो को खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

Priyanka Chopra Daughter Photos: परी से कम नहीं हैं प्रियंका की बेटी मालती, पहली बार दुनिया को दिखाया चेहरा

ये वीडियो उस समय का है जब निक जोनस को स्टार मिला और वह बेटी मालती के बारे में स्टेज पर बात करते हुए नजर आए। इस वीडियो में नन्हीं मालती भी अपने पिता निक जोनस के लिए अपने ही अंदाज में चीयर करती दिखाई दीं।

1 साल की हो चुकी मालती मैरी की ये पहली तस्वीर और वीडियो है, जिसमें उनका पूरा चेहरा देखने को मिल रहा है। मालती ने इन फोटोज में ऑफ व्हाइट रंग के कपड़े पहने हुए हैं और बालों में हेयरबैंड लगाया हुआ है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

Advertisements