YouTuber Armaan Malik ने जबसे अपनी दोनों बीवियों की प्रेग्नेंसी अनाउंस की है सोशल मीडिया पर उनका नाम ट्रेंड करने लगा है। अरमान की दोनों पत्नियां पायल मलिक और कृतिका मलिक प्रेग्नेंट हैं और इसका खुलासा अरमान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके किया है।तस्वीर में अरमान की दोनों पत्नियां अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
लोगों ने अरमान मलिक और उनकी पत्नियों को बधाई दी, वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी करने लगे।इस बीच पायल मलिक और कृतिका मलिक का एक वीडियो सुर्खियों में हैं जिसमें उन्होंने बताया है कि प्रेग्नेंसी उनके लिए आसान नहीं थी।
View this post on Instagram
अरमान की पहली पत्नी पायल का एक बेटा है मगर पायल ने बताया कि उन्हें भी पहली प्रेग्नेंसी में सफलता नहीं मिली थी, पायल ने फैंस को बताया कि साल 2011 में वो पहली बार गर्भवती हुईं मगर ढाई महीने में उनका गर्भपात हो गया, वहीं जब डॉक्टर सफाई कर रहे थे उस वक्त फिलीपिन ट्यूब की ठीक से सफाई नहीं हुई और दोबारा सफाई करानी पड़ी थी।डॉक्टर ने बोल दिया था कि अब वो शायद मां न बन पाएं। मगर साल 2016 में पायल ने एक बेटे को जन्म दिया।
बात करें दूसरी पत्नी कृतिका की, तो उनकी अरमान से साल 2018 में शादी हुई थी, कृतिका, पायल की दोस्त थीं जिससे अरमान को प्यार हो गया था। शादी के एक साल बाद ही कृतिका प्रेग्नेंट हो गई थीं। मगर 4 महीने बाद उनका वॉटर बैग लीक हो गया, साल 2021 में वो दोबारा प्रेग्नेंट हुईं मगर फिर से उनका गर्भपात हो गया। कृतिका ने बताया कि वो फरवरी 2022 में भी प्रेग्नेंट हुई थीं मगर उस वक्त भी उनका मिसकैरेज हो गया।
कृतिका चौथी बार प्रेग्नेंट हुई हैं और इस बार वो और उनका बच्चा दोनों स्वस्थ है, इसलिए अरमान ने खुशी-खुशी ये गुडन्यूज फैंस के साथ शेयर की है।अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों और बेटे के साथ एक साथ एक छत के नीचे रहते हैं। दो शादियां करने के लिए अरमान ने अपना धर्म परिवर्तन भी किया है।