51 साल की उम्र में पापा बनने वाले हैं मनोज तिवारी, वायरल हो रहा है पत्नी की ‘गोद भराई’ का वीडियो

प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहने वाले कलाकार मनोज तिवारी एक बार फिर सुर्खियों में छाए हुए हैं। मनोज तिवारी के घर जल्द ही खुशियां दस्तक देने वाली हैं। पिता मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में एक बार फिर पिता बनने जा रहे हैं।

51 साल की उम्र में पापा बनने वाले हैं मनोज तिवारी, वायरल हो रहा है पत्नी की 'गोद भराई' का वीडियो

मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने इंस्टाग्राम पर खुशखबरी शेयर करते हुए बताया है कि वो जल्द एक बार फिर से पिता बनने वाले हैं। एक्टर ने सुरभि के गोद भराई का वीडियो शेयर कर लिखा, ‘कुछ खुशियों को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते। बस महसूस कर सकते हैं..

51 साल की उम्र में पापा बनने वाले हैं मनोज तिवारी, वायरल हो रहा है पत्नी की 'गोद भराई' का वीडियो

इस वीडियो के आने के साथ ही दोस्त और फैंस के बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। वीडियो में लाल लहंगे में सुरभि अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वहीं सुरभि और मनोज की पहली बेटी की क्यूटनेस तो लोगों का दिल ही जीत रही है। मनोज तिवारी ने साल 1999 में रानी तिवारी से शादी की थी और दोनों की रीती तिवारी नाम की एक बेटी भी है। हालांकि, साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके कुछ समय बाद मनोज तिवारी ने सुरभि तिवारी से शादी कर ली थी, जिससे उन्हें एक बेटी है।

51 साल की उम्र में पापा बनने वाले हैं मनोज तिवारी, वायरल हो रहा है पत्नी की 'गोद भराई' का वीडियो

कहा जाता है कि उन्होंने बेटी जिया के कहने पर शादी की थी। वहीं, मनोज की बड़ी बेटी ने ही छोटी का नाम रखा है। उनका नाम सान्विका रखा गया है। अब दो बेटियों के पिता मनोज तिवारी के घर एक बार फिर नन्हा मेहमान आने वाला है।

Advertisements