भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबले गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहला मैच भारत ने जीता है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल और सूर्यकुमार की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 237 रन बनाए हैं। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत दिलाई। रोहित और राहुल के बीच पहले विकेट के लिए 59 गेंद में 96 रन की साझेदारी हुई। रोहित 37 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हुए। वहीं केएल राहुल ने 28 गेंदों में 57 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 4 छक्के लगाए।
रोहित और राहुल के आउट होने के बाद सूर्यकुमार ने कोहली के साथ मिलकर ताबड़तोड़ पारी खेली। उऩ्होंने 18 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। सूर्य 22 गेंद में 61 रन बनाकर रन आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 5 छक्के लागए। विराट कोहली 28 गेंदों में 49 रन बनाकर नाबाद रहे। कोहली और सूर्यकुमार के बीच तीसरे विकेट के लिए 42 गेंद में 102 रन की साझेदारी हुई। दिनेश कार्तिक ने आखिरी 7 गेंदों में 17 रन बटोरे। कार्तिक और कोहली ने चौथे विकेट के लिए 11 गेंदों में 28 रन जोड़े.
केएल राहुल और रोहित की शानदार बैटिंग के बीच भारतीय मैदान पर सांप पाया गया। दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों ने इसे देखा और सभी को चेताया। इसके बाद ग्राउंड स्टाफ जरूरी सामान के साथ पहुंचा और सांप को पकड़कर मैदान के बाहर ले गए। इस बीच रोहित और राहुल की तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी। भारत vs दक्षिण अफ्रीका के दूसरे टी 20 मैच के दौरान मैदान पर सांप देखा गया जिससे मैच कुछ देर के लिए रोक दिया गया।
Snake in the ground.
YouTube thumbnail just got real.#INDvsSA pic.twitter.com/aSTV4jPZub— Utkal Anan (@AnanUtkal) October 2, 2022
इसके बाद आए सूर्यकुमार यादव ने रिकॉर्ड तोड़ पारी खेलते हुए महज 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया, इस दौरान उन्होंने 4 बेहतरीन छक्के जड़े।
गेंदों का सामना करके भारत के लिए सबसे तेज़ T20I 50s:
12 युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड डरबन 2007
18 केएल राहुल बनाम एससीओ दुबई 2021
18 सूर्य कुमार यादव बनाम एसए गुवाहाटी 2022 *
19 गौतम गंभीर बनाम श्रीलंकाई नागपुर 2009
20 युवराज सिंह बनाम ऑस्ट्रेलिया डरबन 2007
20 युवराज सिंह बनाम एसएल मोहाली 2009
Surya Kumar Yadav today against South Africa be like: #INDvsSA pic.twitter.com/WIZssyu02a
— Prince Pandey (@princepandey_) October 2, 2022
Suryakumar’s all 50+ Scores SR in T20I
1) 183.87
2) 147.05
3) 155.00
4) 209.67
5) 212.72
6) 172.72
7) 261.53
8) 191.66
9) 151.52
10) 277.27*No.1 Soon #INDvsSA pic.twitter.com/1S0igmTz1t
— (@Shebas_10dulkar) October 2, 2022