जानिए कौन है बिग बॉस विनर शिल्पा शिंदे जिनका MMS भी हो चुका है वायरल

टीवी के सबसे पॉपुलर सीरियल ‘भाभी जी घर पर है’ में अंगूरी का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शिंदे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अंगूरी भाभी के किरदार से शिल्पा शिंदे ने दर्शकों के दिलों पर राज किया है और लोगों को उनका यह किरदार खूब पसंद आया था। बता दें, शिल्पा शिंदे इससे पहले भी टीवी के कई पॉपुलर सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी थी। वहीं बिग बॉस-11 का खिताब भी उन्होंने अपने नाम किया था। शिल्पा शिंदे को टीवी की कंट्रोवर्सी क्वीन भी कहा जाता है।
दरअसल, शिल्पा शिंदे अपने सीरियल्स के साथ साथ अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती है। जब शिल्पा शिंदे ने साल 2016 में ‘भाभी जी घर पर हैं’ सीरियल छोड़ा था तब वह काफी विवादों में रही थी। आज हम आपको बताने जा रहे हैं शिल्पा शिंदे के जीवन से जुड़े कुछ ऐसे ही खास विवाद जिनके कारण वह काफी लाइमलाइट में रही थी। बता दें, शिल्पा शिंदे ने जब बिग बॉस-11 में एंट्री की थी तो उनकी लड़ाई शो के कंटेस्टेंट विकास गुप्ता से ज्यादा हुई थी।
शो में दोनों की लड़ाई इतना ज्यादा हो गई थी कि विकास गुप्ता काफी परेशान हो गए थे और उन्होंने शो को बीच में छोड़ने का फैसला कर लिया था। हालांकि शो के अंत तक दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए थे तो वहीं शिल्पा शिंदे शो की विनर रही थी। बता दें, शिल्पा शिंदे का विवाद टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री हिना खान से भी ज्यादा रहा है। दरअसल, बिग बॉस 11 में जब शिल्पा शिंदे ने शिरकत की थी तब हिना खान से भी उनका खूब झगड़ा हुआ था।
इसके बाद शिल्पा ने अपने किरदार के लिए अधिक फीस की डिमांड करती थी जिसके चलते प्रोड्यूसर से उनका बुरी तरह झगड़ा हो गया था। इतना ही नहीं बल्कि शिल्पा शिंदे ने प्रोड्यूसर बिनफेर पर केस भी कर दिया था। इसके बाद शिल्पा शिंदे इस शो से बाहर हो गई थी। कहा जाता है कि शो को छोड़ने के बाद शिल्पा शिंदे को सीने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन ने लाइफ टाइम के लिए बैन कर दिया था और उन्हें किसी भी सीरियल्स में काम नहीं मिल पा रहा था।
कहा जाता है कि जब ‘भाभी जी घर पर है’ शो से शिल्पा शिंदे बाहर आ गई थी तो उन्होंने शो की प्रोड्यूसर बिनफेर के पति संजय कोहली पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। शिल्पा शिंदे का कहना था कि संजय ने उन्हें गलत तरीके से छुआ और उनका फायदा उठाया। इतना ही नहीं बल्कि शिल्पा शिंदे ने यह भी आरोप लगाया था कि शो मेकर्स ने उनके पैसे नहीं दिए।