Argentina vs France Final, FIFA World Cup 2022
कतर (Qatar) में फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) के फाइनल में अर्जेंटीना (Argentina) की टीम पेनल्टी शूटआउट में डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस (France) को 4-2 से हराकर 36 साल बाद विश्व चैंपियन बनी। 1994 और 2006 के बाद तीसरी बार फीफा वर्ल्ड कप फाइनल का नतीजा पेनल्टी शूटआउट से निकला। पहला हाफ अर्जेंटीना के नाम रहा। इस मैच में स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी (Lionel Messi) ने पहला गोल दागा। इसके बाद डी मारिया ने गोल दागा। इस तरह से फ्रांस ने अर्जेंटीना पर 2-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ के अंत में किलियान एमबापे ने दो गोल दागकर फ्रांस की वापसी कराई।
90 मिनट तक मैच 2-2 की बराबरी पर रहने पर अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा। एक्स्ट्रा टाइम के पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ। एक्स्ट्रा टाइम के दूसरे हाफ में लियोनल मेसी (Lionel Messi) ने गोल दागकर अर्जेंटीना ने 3-2 से बढ़त बना ली। इसके कुछ ही देर बाद किलियन एम्बाप्पे ने पेनल्टी का फायदा उठाते हुए गोल किया। स्कोर 3-3 से बराबर हो गया। इसके बाद फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में तीसरी बार पेनल्टी शूटआउट में फाइनल मैच पहुंचा। लियोनल मेसी की टीम ने 4-2 से मैच अपने नाम कर लिया।
मेसी कमाल दिखा रहे थे तो दर्शक दीर्घा में बैठीं उनकी पत्नी एंटोनेला रोकुजो बच्चों के साथ जश्न मना रही थीं। उन्होंने मैच के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की। एंटोलेना ने इंस्टाग्राम पर लिखा- मैं इसे बयां नहीं कर सकती क्योंकि आप समझ नहीं पाएंगे।
मेसी और एंटोनेला बचपन से दोस्त रहे थे। फिर दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे और 2017 में दोनों ने शादी कर ली थी। दोनों ही 34 साल के हैं। मेसी का जन्म 24 जुन 1987 को हुआ था। वह मौजूदा समय में दुनिया के सबसे चर्चित फुटबॉलर्स में से एक हैं।