अंबानी की भतीजी Antara ने लैक्मे फैशन वीक में रैंप पर किया बेबी बंप फ्लॉन्ट, वायरल हुआ वीडियो

फिल्म एक्टर मोहित मारवाह की पत्नी अंतरा मारवाह ने मुंबई में लैक्मे फैशन वीक में भाग लिया है। इस अवसर पर उनके साथ अंशुला कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और अनैता श्रॉफ अदाजानिया ने भी वॉक किया था। हालांकि खास बात यह है कि अंतरा मारवाह अपनी बेबी बंप को लैक्मे फैशन वीक के रैंप पर फ्लॉन्ट करती नजर आई।

दरअसल अंतरा मारवाह प्रेग्नेंट है और वह एक्टर मोहित मारवाह की पत्नी भी है। अब उन्होंने बेबी बंप के साथ लैक्मे फैशन वीक में भाग लिया है। सभी लोग उनका कॉन्फिडेंस देखकर दंग रह गए। उन्होंने सिमरी ड्रेस पहन रखी थी।

 

अंतरा मारवाह ने फुल स्लीव क्रॉप टॉप प्लंजिंग नेकलाइन ड्रेस पहन रखी थी। इसके अलावा उन्होंने शॉर्ट्स पहन रखी थी। उनका परिवार दर्शक दीर्घा में बैठा हुआ था। फैशन शो के दौरान मोहित मारवाह को भी देखा जा सकता है।

Advertisements